Monday, November 17, 2025

ढोल नगाड़ों के साथ कर्नाटक विधानसभा में जीत की खुशी मनाई कांग्रेसियों ने

Must Read

ढोल नगाड़ों के साथ कर्नाटक विधानसभा में जीत की खुशी मनाई कांग्रेसियों ने

Namaste Korba :- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत की खुशी में आज टी. पी. नगर कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। जैसे ही कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की खबर लगी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता टी. पी. नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने लगे, जहॉ उन्होने एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर फटाके फोड़े गये तथा डी.डी.एम. स्कूल रोड व कोसाबाड़ी चौक स्थित बजरंग बली मंदिर पहुंचकर लड्डू प्रसाद का वितरण किया और जय बजरंग बली के नारे लगाये।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हिमांचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को कांग्रेस की विचारधारा को स्वीकार करते हुए स्पष्ट बहुमत दिया है और भाजपा की राजनिति को खारिज कर दिया। उन्होने आगे कहा कि कर्नाटक का फैसना हमें सबसे महत्वपूर्ण सबक यह देता है कि हमें एकता और विकास के अपने संदेश में विश्वास रखना चाहिए। भारत में भारतवासी नफरत फैलाने को खारिज कर दिया और एकता, सद्भाव और शांति के कांग्रेस के संदेश को गले लगाया है।


सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश में स्थानीय नेतृत्व ने आपकी मतभेदों को भूलाकर एक साथ काम किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में अपना अपना सब कुछ झोंक दिया, एक होकर लड़ने वाली कांग्रेस का मुकाबला कोई कर नही सकता। उन्होने कहा कि सद्भाव, समृद्धि और प्रगति के एक नए युग में प्रवेश करने पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कर्नाटक प्रदेश की जनता बधाई के पात्र हैं। हिमाचल और कर्नाटक से जो लहर चली है वह निश्चित ही पूरे देश में देशभर के प्रदेशों में चलेगी।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक की यह जीत सिर्फ कर्नाटक कांग्रेस की नही है वरन यह जीत पूरे देश भर के सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। इस जीत ने हम सबको यह  संदेश दिया है कि देश में नफरत व द्वेशपूर्ण राजनीति के लिए कोई स्थान नही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,180SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज*

*एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज* नमस्ते कोरबा :- जिले में...

More Articles Like This

- Advertisement -