Saturday, June 28, 2025

जिला प्रशासन एवं कोरबा पुलिस द्वारा नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में

Must Read

 जिला प्रशासन एवं कोरबा पुलिस द्वारा नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में

नमस्ते कोरबा :- ज़िला प्रशासन एवं कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, व पुलिस विभाग के अधिकारियों को बताने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।  लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की आतिथ्य में कार्यशाला का उद्घाटन किया जाएगा।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्तिथि में कार्यशाला का होगा उद्घाटन

ज्ञात हो कि 1 जुलाई से नये क़ानून लागू हो जाएँगे। इसलिए इसके बारे में जानकारी देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। लागू होने वाले नए कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएंगे।

भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की मान्यता और प्रामाणिकता से संबंधित है।

Read more:- *श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 352 श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए 1–1 लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निहारिका क्षेत्र में स्थित एक होटल में अचानक आग लगी,आग फैलने से पहले ही पाया गया काबू,बड़ी दुर्घटना टली 

निहारिका क्षेत्र में स्थित एक होटल में अचानक आग लगी,आग फैलने से पहले ही पाया गया काबू,बड़ी दुर्घटना टली नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -