जेसीआई कोरबा सेंट्रल मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई वीक, युवाओं के नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस

Must Read

जेसीआई कोरबा सेंट्रल मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई वीक, युवाओं के नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस

नमस्ते कोरबा :- युवाओं में नेतृत्व क्षमता सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई वीक का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “सात दिन, सात संकल्प,सकारात्मक बदलाव की ओर” रखी गई है। सप्ताहभर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरणीय और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जेसीआई युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने वाला वैश्विक नेटवर्क है। संस्था का उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व कौशल और क्षमताओं का उपयोग समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाने के लिए करना है। इसी उद्देश्य के तहत जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा शहर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

संस्था के अनुसार जेसीआई वीक की शुरुआत 9 सितंबर को “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ आज की आदत, कल का बेहतर भविष्य” अभियान से होगी। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा स्टील बोतलों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी।

10 सितंबर को “युवा की आवाज, नेतृत्व का आगाज” थीम के तहत यूथ लीडरशिप एंड वॉइस कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर प्रशिक्षण, टॉक-लाइक-बैलेस, पर्सनल ब्रांडिंग सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

11 सितंबर को “ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल ऑडिटरीज अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ” कार्यक्रम के तहत मानव कर्तव्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। डिजिटल ऑडिटरी एवं ऑनलाइन एंगेजमेंट के माध्यम से सकारात्मक संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

इसके बाद 12 सितंबर को “बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथकनेक्शन बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे” के तहत बिजनेस कम्युनिटी और जेसीआई सदस्यों के बीच नेटवर्किंग एवं कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं 13 सितंबर को “मेंबरशिप एक्सपेंशन जुड़ें JCI से, बढ़ें नेतृत्व की ओर” अभियान के जरिए नए सदस्यों को जेसीआई परिवार से जोड़ने पर जोर रहेगा।

14 सितंबर को “फैमिली बॉन्डिंग मजबूत परिवार, मजबूत समाज” थीम पर फैमिली टाइम, फैमिली आउटिंग एवं एक्सप्रेस ग्रेटिट्यूड जैसी गतिविधियां होंगी। संस्था का मानना है कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव तैयार करता है।

जेसीआई वीक का समापन 15 सितंबर को “ग्रैंड फिनाले: ऑनरिंग हीरोज एंड स्मार्टेस्ट स्टार्स” के साथ होगा। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सप्ताहभर आयोजित कार्यक्रमों की उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया जाएगा।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सात दिनों तक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में ऐसे सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करना है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक दिखाई दे। संस्था ने शहर के युवाओं, बिजनेस कम्युनिटी, सामाजिक संगठनों, परिवारों और नागरिकों से जेसीआई वीक के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Read more :- “बेटियों की शिक्षा को बड़ी सौगात: 1500 छात्राओं को किट, जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में बनेंगे विशाल डोम”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“बेटियों की शिक्षा को बड़ी सौगात: 1500 छात्राओं को किट, जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में बनेंगे विशाल डोम”

“बेटियों की शिक्षा को बड़ी सौगात: 1500 छात्राओं को किट, जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में बनेंगे विशाल डोम” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -