Monday, March 17, 2025

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी होली की बधाई और शुभकामनाएं 

Must Read

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी होली की बधाई और शुभकामनाएं

नमस्ते कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अदभुत है। ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव एवं खुशियों से भर देते हैं।

होली का त्यौहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं। श्री देवांगन ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

होली बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेद भी मिटाता है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि होली पर्व सभी को प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है। इस त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,240SubscribersSubscribe
Latest News

पार्षदों ने खोला मोर्चा, हितानंद अग्रवाल और बद्री के ख़िलाफ़ एफआईआर की माँग

पार्षदों ने खोला मोर्चा, हितानंद अग्रवाल और बद्री के ख़िलाफ़ एफआईआर की माँग नमस्ते कोरबा :- भाजपा में व्याप्त अंतर्कलह...

More Articles Like This

- Advertisement -