*बीते 10 साल में कांग्रेस ने शहर को विकास के नाम पर गड्ढे, बजबजाती नाली, गुणवत्ता विहीन काम के अलावा कुछ नहीं दिया : भाजपा महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत*

Must Read

*बीते 10 साल में कांग्रेस ने शहर को विकास के नाम पर गड्ढे, बजबजाती नाली, गुणवत्ता विहीन काम के अलावा कुछ नहीं दिया : भाजपा महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत*

 

नमस्ते कोरबा। भाजपा की कोरबा नगर निगम की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शुक्रवार को शहर के कई वार्डों का सघन दौरा कर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

पुरानी बस्ती और धनुवार पारा में जनसम्पर्क के दौरान पार्षद प्रत्याशियों के साथ संजू देवी राजपूत ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

  पुरानी बस्ती और धनुवार पारा में नुक्कड़ सभा को किया सम्बोधित 

श्रीमति राजपूत ने कहा की बीते 10 साल में कांग्रेस ने शहर को विकास के नाम पर गड्ढे, बजबजाती नाली, गुणवत्ता विहीन काम के अलावा कुछ नहीं दिया। वादों के नाम पर कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को विष्णुदेव सरकार द्वारा तेजी से पूरी की जा रही है।

आज सभी दीदी और माताओ को हर महीने महतारी वंदन का 1 हज़ार रूपए मिल रहा है।श्रीमति राजपूत ने कहा की कोरबा नगर विधायक, कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा सिर्फ एक साल में शहर के विकास के लिए 400 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई जा चुकी है। हर वार्ड में कार्य शुरू हो चुके हैं। आने वाले 4 वर्षों में इसी रफ़्तार के साथ राशि निगम को मिलेगी, निगम में भाजपा की सरकार होगी तो विकास कार्य समय पर होंगे और क्वालिटी के साथ होंगे। निगम में कांग्रेसराज के 10 साल के बदहाली पर विष्णुदेव सरकार के सिर्फ 10 महीने ही भारी है।

महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि आपके हर एक वोट से कोरबा शहर के हर बस्ती, हर वार्ड को समृद्ध बनाना ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है।इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद प्रत्याशी धनश्रीसाहू, मीना शर्मा, सतविंदर सिंह समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more :- आज नाम वापसी के बाद तस्वीर होगी साफ,कौन छोड़ेगा मैदान,कौन डटा रहेगा,महापौर के 12 प्रत्याशी,कांग्रेस भाजपा में कड़ी टक्कर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -