कोरबा में अब फोन पर टिका है भाजपा के उम्मीदवारो के उम्मीदों का दारोमदार

Must Read

कोरबा में अब फोन पर टिका है भाजपा के उम्मीदवारो के उम्मीदों का दारोमदार

नमस्ते कोरबा : तोला फोन आइस आपको फोन आया बस यही चल रहा भारतीय जनता पार्टी में, पूरे शहर के चौक-चौराहों पर चर्चा रही कि इसकी कट गई उसको मिल गया। चर्चा है कि पूरा मामला नगर निगम के पार्षद और मेयर चुनाव को लेकर लगी आग का है,जिसकी गर्मी के कारण ठंडी तक गायब हो गई। सोशल मीडिया में फाइनल सूची तो किसी मे सम्भावित दावेदारों के नाम की सूची वाइरल हो रही।

पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकट की उम्मीद से बैठे कई उम्मीदवारो को काल आ गया है कि करो तैयारी,तो कईं हैरान है,बच्चों को मोबाइल देकर कह रहे कि इसके रिंगटोन का वॉल्यूम बढ़ा दी ताकि वो वाला झटका न लगे कि आप तो फोन उठाये नही इसलिए उनका फाइनल करना पड़ा।

कई जगह तो फलाना नही ढेकाना का नाम फाइनल हुआ है इसको लेकर बहसा – बहसी भी हुई। अब पब्लिक को कौन समझाए कि मामला जादा जोगीमठ उजाड़ टाइप हो गया है।चर्चा इस बात को लेकर भी जोरो पर है कि भाजपा शहर के मेयर का चेहरा अप्रत्याशित देगी। कहा जा रहा कि पुराने चेहरों के बजाय मोदी-शाह फार्मूला पर पूरा जोर दिया जा रहा। भाजपा के जिस उम्मीदवार के नाम का हल्ला है वे भी कन्फर्म नही है, अपने शुभचिंतकों को जरूर कह रहे कि नम्बर तो लग गए है भाई देख आगू सब ठीक रहय भगवान ले विनती कर। खैर टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों का बीपी बढ़ना शुरू हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि आज देर शाम तक टिकट की घोषणा हो जाएगी,

Read more :-कल शाम से लापता छात्र की पेड़ पर लटकती मिली लाश,मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का 

*26 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -