भादो की विदाई में बरसात का जोर, तेज हवा ने बिगाड़ी शहर की रफ्तार
नमस्ते कोरबा : बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर कोरबा में तीसरे दिन भी नजर आया। पिछले चार दिनों से तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भादो का महीना अब विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते बारिश ने अपना रंग और तेज कर दिया है।
आमतौर पर कुशा के उगने के बाद बारिश की विदाई का संकेत माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण पितृपक्ष में भी बरसात जारी रहने के आसार बने हुए हैं। लोक मान्यता में पितृपक्ष की बारिश को विदाई की बारिश भी कहा जाता है। यदि बारिश का दौर आगे भी जारी रहा तो नवरात्र तक इसके बने रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।पिछले दो महीनों में हुई लगातार बारिश से जिले में पहले ही खेतों में पानी भराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच चार दिनों से जारी बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
Read more :- श्रद्धांजलि योजना के चेक बाउंस, ₹3000 के लिए भटक रहे शोकाकुल परिवार,बैंक ने काटा चार्ज, निगम के चक्कर लगा रहे परिजन










