गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने MBBS क्वालीफाई कर बढ़ाया शहर का मान

Must Read

गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने MBBS क्वालीफाई कर बढ़ाया शहर का मान

नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री कु. श्रेया अग्रवाल ने MBBS परीक्षा क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने hai की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे शहर, समाज और दोनों संगठनों में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।

श्रेया अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्रेया की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सदस्यों ने श्रेया की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा है।

इस अवसर पर बाबा श्याम से प्रार्थना की गई कि वे श्रेया अग्रवाल को जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें और वे एक कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज व देश की सेवा करें।

श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा एवं टैक्स बार एसोसिएशन ने श्रेया अग्रवाल को इस उपलब्धि पर पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Read more :- कोरबा की बदलेगी तस्वीर: ट्रैफिक, सड़क, बिजली-पानी पर बड़ा एक्शन प्लान : “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत का ऐलान

डिज्नीलैंड मेले में मारपीट के वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने,अधिक बार झूला झूलने की मांग पर शुरू हुआ विवाद, मेला प्रबंधन ने दंपति पर लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे...

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -