पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब

Must Read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब

नमस्ते कोरबा :- पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा सप्ताह में आज 18 अप्रैल को रुक्मणी विवाह प्रसंग के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने कांग्रेस साथियों के साथ श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।

कथा वाचन हेतु व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य मनोज मोहन शास्त्री एवं बाल विदुषी प्रिया पराशर (लाड़ली जी) का श्री अग्रवाल ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा न केवल आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को भी सुदृढ़ करती है।

कथास्थल पहुंचने पर आयोजनकर्ता संतोष कुमार जायसवाल “मामाजी चनाचूर वाले” एवं परिजनों द्वारा श्री अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया। रुक्मणी विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री के साथ पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला सोनी, राकेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, पप्पू थवाईत, सुनील विधानी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कथा सप्ताह के माध्यम से शहर में भक्ति, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश प्रसारित हो रहा है।

Read more : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आतिथ्य में 19 अप्रैल से शीतल शरबत वितरण जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा के सामने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे समीक्षा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे...

More Articles Like This

- Advertisement -