विषाक्त भोजन से पीड़ित लोगों का कुशलक्षेम जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे

Must Read

विषाक्त भोजन से पीड़ित लोगों का कुशलक्षेम जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे

नमस्ते कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग में बसे उरगा थाना अंतर्गत ग्राम गिधौरी के एक ही परिवार के 7 लोगों के विषाक्त भोजन का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती परिवार से मिलने भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मेडिकल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन और लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने बीमार बच्चों को हालचाल जान दो बच्चों की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

कैबिनेट मंत्री और सरोज पांडे ने अस्पताल प्रबंधन से बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया, साथ ही गांव में कैंप लगाकर लोगों का हेल्थ चेकअप करने की भी बात कही।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read more:- एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार,3 साल के मासूम की मौत.पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -