कोरबा के करतला ब्लॉक में हाथियों की धमक, कटबीतला में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा के करतला ब्लॉक में हाथियों की धमक, कटबीतला में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

नमस्ते कोरबा :-  कोरबा जिले के करतला विकासखंड में हाथियों  की धमक से ग्रामीण परेशान। ग्राम पंचायत साजापानी व आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था।

इसी बीच सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक हाथी अपने दल से बिछड़कर सैंडल होते हुए अचानक कटबीतला गांव पहुंच गया। इसी समय खेतों की ओर निकले एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हमले के बाद हाथी कनकी के जंगलों को पार करते हुए जोगीपाली रेंज की ओर बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी अभी भी जंगल में घूम रहा है, जिससे आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर और वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं तथा गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विभाग का कहना है कि हाथी को उसके दल से मिलाने और मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रयास जारी हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read more :- कांग्रेस ने भैंसमा में मुख्‍यमंत्री साय का पुतला दहन कर सरकार की नई रजिस्‍ट्री गाईड लाईन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में देरी पर उठाए सवाल

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में...

More Articles Like This

- Advertisement -