नशे में दरिंदगी: पत्नी का सिर काटकर बोरी में भर घूमता रहा पति, गांव में सनसनी

Must Read

नशे में दरिंदगी: पत्नी का सिर काटकर बोरी में भर घूमता रहा पति, गांव में सनसनी

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बालको थाना अंतर्गत रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का अमानवीय व्यवहार लोगों के लिए और भी भयावह बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम यादव (पिता राम प्रसाद यादव), जो मजदूरी का काम करता है, ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और पत्नी द्वारा उसके चरित्र पर संदेह किए जाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना के बाद आरोपी का क्रूरता यहीं नहीं रुकी। उसने पत्नी के कटे हुए सिर को एक प्लास्टिक की बोरी में रखा और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी उसी में डाल दिया। इसके बाद वह बोरी को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर रजगामार पुलिस चौकी की ओर निकल पड़ा।

रास्ते में एक पोल्ट्री फार्म के पास रुककर उसने वहां मौजूद लोगों को खुद ही बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और पुलिस के पास जा रहा है। पहले तो लोगों को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उसने बोरी खोलकर कटे हुए सिर और चाकू दिखाया, तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और इलाके में दहशत फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर लिया गया है।

Read more :- कोरबा के CSEB कॉलोनी में विशाल पेड़ गिरा, पार्किंग शेड क्षतिग्रस्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -