देश की जनता को पांच किलो चावल नहीं बल्कि रोजगार चाहिए,पीएम मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है : प्रियंका गांधी

Must Read

देश की जनता को पांच किलो चावल नहीं बल्कि रोजगार चाहिए,पीएम मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है : प्रियंका गांधी

नमस्ते कोरबा: कोरबा लोकसभा के लिए प्रियंका गांधी ने चिरमिरी में चुनावी सभा ली. जिसमें प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और उनकी योजनाओं पर जोरदार हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी पांच किलो चावल बांट रहे हैं.लेकिन देश की जनता को पांच किलो चावल नहीं बल्कि रोजगार चाहिए. आज नौजवानों को पांच किलो राशन नहीं बल्कि रोजगार चाहिए.

चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पूरा इलाका काफी सुंदर है. मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासियों भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है.यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है.यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं. सभी ने अपनी भूमिका निभाई. यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला. सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की. बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है.

प्रियंका ने जनता से जागरुक होने की अपील करते हुए कहा कि अभी मैं कह रही हूं कि बीजेपी ने कुछ नहीं किया वो भ्रष्‍ट हैं। यही बात बीजेपी के नेता कांग्रेस के लिए कहते हैं। उन्‍होंने कहा कि यहां आपको अपनी आत्‍मा की आवाज सुननी है। देखना है कि 10 साल में अपके जीवन में कितना बदलाव आया। महंगई कितनी कम हुई, रोजगार मिला या नहीं, अच्‍छी पाठशाला है या नही। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेता कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों की बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी- बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े- बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्‍म हो गई है। श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है।उन्‍होंने कहा कि हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्‍याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्‍यादा अन्‍याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्‍न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है।

प्रियंका ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्‍या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे गए हैं। हाथियों का हमला हो रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्‍हें सत्‍ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

Read more:-गरीब महिलाओं को 8333 रुपए,आंगनबाड़ी वर्करों, आशा, मिड-डे-मिल कर्मियों को देंगे दोगुना मानदेय कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान मसाला सहित हजारों का सामान...

Korba breaking : सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान...

More Articles Like This

- Advertisement -