भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस,संकल्प पत्र में लिखे बिंदुओं पर प्रकाश डाला.पत्रकारों के सवालों में हुई असहज

Must Read

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस,संकल्प पत्र में लिखे बिंदुओं पर प्रकाश डाला.पत्रकारों के सवालों में हुई असहज

नमस्ते कोरबा: कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सरोज पांडे ने आज दोपहर महाराजा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रारंभ में उन्होंने कोरबा लोकसभा के लिए तैयार संकल्प पत्र में लिखे बिंदुओं पर प्रकाश डाला जिसमें कोरबा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल,पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य,पर्यटन स्थल का विस्तार,माइनिंग कालेज खोले जाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

पत्रकारों के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के समय उनकी असहजता साफ देखने में आई। सुश्री सरोज पांडे से पूछा गया कि,पालक सांसद के नाते उन्होंने कब और कितनी बार कोरबा लोकसभा के कोरबा जिले का दौरा किया?जिसका सही जवाब नहीं दे पाई।पालक सांसद के नाते ग्राम कनकी का कितने बार दौरा किया और ग्राम कनकी में उन्होंने क्या काम किया।इसके जवाब में उन्होंने कहा, कि पालक सांसद जनता के प्रति नहीं,अपनी पार्टी के प्रति जिम्मेदार होता है और इसलिए वे कनकी कभी नहीं गई।छत्तीसगढ़ के पिछली कांग्रेस सरकार की नाकामयाबी के कारण आज कोरबा के ग्रामीण इलाकों में बिजली पानी की समस्या होना बताया।

जब उनसे कहा गया कि इसके पहले 15 साल बीजेपी और केंद्र में 10 साल से आपकी पार्टी की सरकार है तो आपने क्या किया।उनका कहना था कि,जिम्मेदारी पांच साल सत्ता में रहे कांग्रेस सरकार की है।कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा संसदीय सीट को कठिन मानकर, सरोज पांडे को उम्मीदवार बनाया है।क्या ऐसा है।इसके जवाब में उन्होंने कहा कि,इसका जवाब श्री शाह देंगे। जब उनसे पूछा गया कि प्रत्येक पंचायत को 25 लाख कैसे देंगे इस पर उनका जवाब था की कांग्रेस को 25 लाख के नाम से बड़ी परेशानी है, अगर पंचायत को पैसा ना मिले तब आप यह सवाल करना.

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पोड़ीबहार में नेवले के घर में घुसने से हड़कंप, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

पोड़ीबहार में नेवले के घर में घुसने से हड़कंप, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू नमस्ते कोरबा :- पोड़ीबहार क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -