करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के gothan के पास आज सुबह तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया (लगभग 50 वर्ष), निवासी बांधपाली के रूप में की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक पैर भी टूटा हुआ नजर आ रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या फिर किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Read more :- कोरबा महापौर के 01 वर्ष के कार्यकाल में शहर को मिली अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियॉं









