कांग्रेस कल छत्‍तीसगढ़ के सभी जिला मुख्‍यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी,कोरबा में भी होगा विरोध प्रदर्शन

Must Read

कांग्रेस कल छत्‍तीसगढ़ के सभी जिला मुख्‍यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी,कोरबा में भी होगा विरोध प्रदर्शन

नमस्ते कोरबा : कांग्रेस कल छत्‍तीसगढ़ के सभी जिला मुख्‍यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है।

पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष  सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि मार्च 30 मार्च 2024 शनिवार को संध्या 06 बजे टी पी चौक से सीएसईबी चौक तक मशाल यात्रा के साथ विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। उन्होने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, इंटक, ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बुथ कमेटी सहित कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

Read more:- खोए मोबाइल वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल

नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल नमस्ते कोरबा :- बहुचर्चित पेपर लीक विवाद...

More Articles Like This

- Advertisement -