कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम कोरबा आगमन,राहूल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के लिए लेंगे बैठक 

Must Read

कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम कोरबा आगमन,राहूल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के लिए लेंगे बैठक

नमस्ते कोरबाः- एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. शिव डहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत, नोवेल वर्मा विधायक, यू. डी. मिंज विधायक, फूल सिंह राठिया, पुरुषोत्तम कंवर, शिवकला कंवर, दुलेश्वरी सिदार, रतन मित्तल, नीलम देवांगन सहित अनेक कांग्रेस नेता दिनांक 2 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रात्रि 08 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में बैठक लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि राहूल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के लिए उक्त बैठक आहूत की गई है। उन्होंने बताया कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम कोरबा आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जावेगा।

उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष, महापौर, सभापति आदि के पदाधिकारियों को आंमत्रित किया गया है।

Read more:-1320 मेगावाट क्रिटिकल विद्युत परियोजना की जनसुनवाई के साथ निर्माण का मार्ग प्रशस्त,जयसिंह ने कहा-स्थानीय लोगों को मिलें नौकरी एवं रोजगार राखड़ निपटान का उचित प्रबंध हो,ताकि जनता परेशान ना हो

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत,

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत नमस्ते कोरबा :- एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

More Articles Like This

- Advertisement -