Tuesday, December 16, 2025

गृहमंत्री अमित शाह की सभा में कांग्रेस के पार्षद भाजपा का दामन थाम सकते हैं,इस बात की चर्चा कोयलांचल में जोर-जोर से

Must Read

गृहमंत्री अमित शाह की सभा में कांग्रेस के पार्षद भाजपा का दामन थाम सकते हैं,इस बात की चर्चा कोयलांचल में जोर-जोर से

नमस्ते कोरबा। जैसा कि अक्सर चुनाव में खुला घात और भीतर घात का दौर चलता है। नाराज लोग अपनी नाराजगी दूसरे दल में जाकर जताते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी यह सिलसिला शुरू हुआ और अभी भी चल रहा है। एक-दूसरे दलों से नाराज कार्यकर्ता व पदाधिकारी दामन छोड़कर दूसरे का साथ थाम रहे हैं।

जिले के पश्चिमांचल क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी पार्षद इस ताक में लंबे समय से लगे हुए हैं कि वह कब भाजपा में शामिल हों। पिछले बार उनका यह प्रयास भाजपा के लोगों के आंतरिक विरोध के कारण निष्फल हो गया लेकिन इस बीच इन्होंने भाजपा के नेताओं की गुडबिल में अपने आप को शामिल कर लिया।

भीतर ही भीतर भाजपा के लिए काम करते हुए इन्होंने खुद को दिखाया और विश्वास हासिल करने के बाद आज कटघोरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में यह विधिवत तौर पर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस बात की चर्चा कोयलांचल में जोर-जोर से हो रही है। वैसे इतना तो तय है कि कांग्रेस के साथ रहकर फलने-फूलने और आगे बढ़ने वाले अधिकांश लोगों ने वक्त पर हाथ का साथ छोड़ा है।

यही आलम भाजपा के लोगों में भी है जो भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वैसे पार्टी पदाधिकारियों, राजनीतिक आकाओं को अपने कुछ कार्यकर्ताओं पर आंख मूंद कर भरोसा होता है और जब ऐसे लोग दामन छोड़ते हैं तो झटका लगना स्वाभाविक है। यह बात जरूर है कि समय रहते अगर खुला घात और भीतर घात करने वालों का पता चल जाए तो पार्टी के नेता सहज रूप से सजग हो जाते हैं कि चलो इतने लोग हमारे खिलाफ खड़े हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -