कांग्रेस करेगी देश भर में 22 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Must Read

कांग्रेस करेगी देश भर में 22 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

NAMASTE KORBA:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे से टी पी नगर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध देश भर में 22 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

Read more:- छात्राओं के साथ बैड टच करने का प्रयास,प्रधान पाठक निलंबित

अध्यक्ष द्वय ने जिला कांग्रेस कमेटी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षदगण, सेवादल, जनप्रतिनिधिगण, विधायक प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड, बूथ कमेटी सहित सभी संगठन, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,सीएम का पुतला दहन 

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,सीएम का पुतला दहन नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -