साउंड बॉक्स से निकली कोबरा की फुफकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Must Read

साउंड बॉक्स से निकली कोबरा की फुफकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नमस्ते कोरबा :- जिले के कोहड़िया गांव में रविवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के एक दुकान में रखे साउंड बॉक्स से अचानक म्यूजिक की जगह कोबरा की फुफकार सुनाई देने लगी। आवाज सुनकर दुकानदार और आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम को दी।

सूचना मिलते ही RCRS टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में टीम सदस्य अतुल ने साहस और अनुभव का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक साउंड बॉक्स खोला। जैसे ही बॉक्स खोला गया, उसमें से जहरीला कोबरा सांप बाहर निकला।

थोड़ी मशक्कत के बाद अतुल ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम की बहादुरी की जमकर सराहना की।

 RCRS टीम की अपील

अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण सांप अक्सर घरों, दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शरण ले लेते हैं। ऐसे हालात में घबराने की बजाय तुरंत RCRS की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

 RCRS हेल्पलाइन नंबर

9827917848, 9009996789, 7987957958

RCRS टीम लगातार कोरबा और आसपास के इलाकों में लोगों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उनका मिशन है – “SAVE ANIMALS, SAVE NATURE”।

Read more :- कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर तोड़कर खम्भे से टकराई, एक की मौत, दो घायल

वीकेंड स्पेशल : शांति और आस्था का प्रतीक,सफेद ध्वज से पहचान, 600 फीट ऊँचे पहाड़ पर विराजमान कोसगाई माता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -