चोटिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भेदभाव का लगाया आरोप,सांकेतिक प्रदर्शन किया

Must Read

चोटिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भेदभाव का लगाया आरोप,सांकेतिक प्रदर्शन किया

नमस्ते कोरबा :- नेशनल हाईवे-130 पर स्थित चोटिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बुधवार को प्रबंधन के खिलाफ भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि टोल प्रबंधन स्थानीय कर्मचारियों को बाहरी कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन दे रहा है, जिससे असमानता की स्थिति बनी हुई है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टोल प्रबंधक द्वारा ओवरलोड वाहनों से अवैध रूप से राशि वसूल करवाई जाती है। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था की जांच की मांग की है।

मामले को शांत करने के लिए प्रबंधन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

Read more :- पहली मोहब्बत के साइकिल वाले चक्कर,जब एक झलक हफ्ते भर की धड़कन बन जाती थी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

कोरबा में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि नमस्ते कोरबा :- शहरवासियों के मनोरंजन...

More Articles Like This

- Advertisement -