भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले चार गिरफ्तार,देर शाम जमानत पर रिहा

Must Read

भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले चार गिरफ्तार,देर शाम जमानत पर रिहा

नमस्ते कोरबा :-  पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस क कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर लिया। केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में इन लोगों ने प्रदर्शन किया था और इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर वहां तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।

इसके विरोध में भाजपा खेमा ने सीएसईबी चौराहे पर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ था। घटनाक्रम के तीसरे दिवस पुलिस ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में धारा 151 के तहत युवा कांग्रेस के मधुसूदन दास,आशीष गुप्ता,जयकिश्न पटेल,अनिल खूटे और अन्य को गिरफ्तार किया था देर शाम को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत दे दिया गया, पिछले 2 दिनों से शहर के राजनीतिक इस मुद्दे को लेकर गरमा गई थी हालांकि दोनों ही पक्षों का आमना सामना नहीं हुआ इससे स्थिति नियंत्रित रही और शांतिपूर्ण तरीके से मामले का पटाक्षेप हो गया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -