कोरबा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV के सामने चोर ने दी पुलिस को खुली चुनौती

Must Read

कोरबा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV के सामने चोर ने दी पुलिस को खुली चुनौती

नमस्ते कोरबा :- शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के सामने का है, जहां दिनदहाड़े भीड़भाड़ के बीच अज्ञात चोर स्प्लेंडर प्लस (CG 12 BD 2380) लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक ने अपनी बाइक सड़क किनारे पार्क की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे के सामने हुई, लेकिन इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर फरार हो गया।

घटना स्थल पुलिस थाने से भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में व्यस्त बाजार से हुई इस चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Read more :- एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

पहली ही बारिश में डूबा कोरबा,मुख्य सड़कें बनीं तालाब, हर साल दोहराई जा रही समस्या पर नहीं हो रहा स्थायी समाधान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव*

*बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -