बेमौसम बारिश : तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को पहुंचा नुकसान

Must Read

बेमौसम बारिश : तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को पहुंचा नुकसान

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले में मंगलवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। जिले में लगातार करीब एक घण्टे तक आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई है, साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। बारिश और ओले गिरने के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मरवाही, पेंड्रा, कोटमी और गौरेला में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज आंधी चलने लगी और फिर गरज चमक के साथ बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई। मरवाही, निमधा, सिवनी, कोटमी और आसपास के ग्रामीण इलाके में करीब एक घंटे तक ओले और बारिश होती रही। जिले में एक बार फिर से बारिश और ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के खेत में खड़ी फसल के साथ सब्जियों फसल बर्बाद हो रही है। वहीं पेड़ों में फल रहे आम के फसल को भी इस आंधी तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है।

कुछ इलाकों में पेड़ टूटने के चलते बिजली विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है। कोटमी से निकलने वाली 33 केवी की सप्लाई में पेड़ गिर जाने और कुछ जगहों पर फाल्ट आने के चलते कई घंटों तक पूरे जिले की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। हालांकि जीपीएम विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई है।

*संवाददाता : सुमित जालान*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -