*अवधूत आश्रम की ओर से वृद्धाश्रम और अस्पताल में मच्छरदानी वितरण*

Must Read

*अवधूत आश्रम की ओर से वृद्धाश्रम और अस्पताल में मच्छरदानी वितरण*

नमस्ते कोरबा : विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम, बालकोनगर की ओर से नवदृष्टि समाजसेवी संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मच्छरदानी वितरित किए गए। इसके अलावा कोरबा के 100 बेड हॉस्पिटल के मरीजों को भी मच्छरदानी दिए गए।

अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अभियान के बारे में बालकोनगर शाखा महामंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा की दृष्टि से समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुःख से पीड़ित लोगों की मदद और उन्हें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने के लिए अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के स्वयंसेवी सदैव तत्पर हैं।

मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में बालको के पूर्व कार्यकारी निदेशक श्री पी.एन. शर्मा, उनकी धर्मपत्नी एवं अवधूत भगवान राम सेवाश्रम बालकोनगर की संरक्षक श्रीमती इंदु शर्मा, संयुक्त मंत्री श्री सत्येंद्र दुबे एवं श्री संजय मालगे, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती राजकुमारी देवांगन सहित आश्रम के अनेक स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट भागीदारी की।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन नमस्ते कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी की लोक...

More Articles Like This

- Advertisement -