RTO ऑफिस के बाहर चल रहा है ‘ऑनलाइन वसूली खेल’! अब आरटीओ ने खुद खोला मोर्चा

Must Read

RTO ऑफिस के बाहर चल रहा है ‘ऑनलाइन वसूली खेल’! अब आरटीओ ने खुद खोला मोर्चा

नमस्ते कोरबा :- जिला परिवहन कार्यालय के सामने तेजी से बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर अब प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अतुल असैय्या ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस अतिक्रमण से न केवल व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों से अवैध वसूली भी की जा रही है।

आरटीओ द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्यालय के सामने ग्राम रामपुर स्थित खसरा नंबर 203/1 की भूमि का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग कोरबा को कार्यालय भवन निर्माण के लिए आबंटित है। इसके बावजूद उक्त भूमि पर अवैध रूप से ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानें संचालित हो रही हैं।

ऑनलाइन केंद्र के नाम पर वसूली का खेल

सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया है कि इन ठेला-गुमटियों में कुछ लोगों द्वारा तथाकथित ऑनलाइन आवेदन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए आने वाले आवेदकों से संपर्क कर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल रहे हैं। इससे आम नागरिक आर्थिक रूप से ठगा जा रहा है और विभाग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने की मांग

आरटीओ अतुल असैय्या ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि जिला परिवहन कार्यालय के आसपास फैले सभी अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही अनधिकृत गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को बिना किसी परेशानी और अतिरिक्त खर्च के पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं मिल सकें।

 सोशल मीडिया में भी उठ रही शिकायतें

आरटीओ ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस प्रकार की शिकायतें अब सोशल मीडिया पर भी लगातार सामने आ रही हैं। इससे शासन और परिवहन विभाग की छवि धूमिल हो रही है, जो चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और आम लोगों को राहत कब तक मिल पाती है।

Read more :- Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु*

*बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु* नमस्ते कोरबा : भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -