एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हाहाकार,अहमदाबाद में बिछीं लाशें,अब तक 133 की मौत

Must Read

एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हाहाकार,अहमदाबाद में बिछीं लाशें,अब तक 133 की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. एयर इंडिया का प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान क्रैश होने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. राहत-बचाव का कार्य जारी है. दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं.

यह हादसा इतना बड़ा था कि एयर इंडिया का विमान आग का शोला बन गई. इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे. अब तक 133 यात्रियों की मौत हो चुकी है. एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. विमान में भयंकर आग लग गई है. सब धुआं-धुआं हो गया है.

दरअसल, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई. प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया. इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है.

एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी. फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस यात्री विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे. प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है.

अभी तक 133 लोगों की मौत कन्फर्म हो चुकी है. यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है. स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है. अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -