दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश, शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल

Must Read

दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश,शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल

नमस्ते कोरबा : लगभग दस दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों को गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद शुरू हुई वर्षा शाम तक रुक-रुक कर होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय बाद हुई बारिश से सड़कों पर उड़ रही धूल भी थम गई।

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। जुलाई की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश के बाद करीब दस दिनों तक वर्षा नहीं होने से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे लोग उमस से बेहाल थे और खरीफ खेती भी प्रभावित हो रही थी।

गुरुवार की बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। खेतों में नमी लौटने से बुआई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि आधा आषाढ़ बीतने के बाद भी मानसून अब तक पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर खेती को और लाभ मिलने की संभावना है।

Read more :- सड़क तक बढ़े रैंप और अवैध छज्जों पर काशीनगर में देर शाम तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे शहर के मार्ग, विकास...

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से...

More Articles Like This

- Advertisement -