दो करोड़ की सड़क महीनेभर में उखड़ी! महापौर के वार्ड में कांग्रेस का प्रदर्शन,राताखार में सीसी रोड की गुणवत्ता, नाली निर्माण और सड़क की चौड़ाई पर उठाए सवाल; ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को काम देने का आरोप, जांच की मांग

Must Read

दो करोड़ की सड़क महीनेभर में उखड़ी! महापौर के वार्ड में कांग्रेस का प्रदर्शन,राताखार में सीसी रोड की गुणवत्ता, नाली निर्माण और सड़क की चौड़ाई पर उठाए सवाल; ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को काम देने का आरोप, जांच की मांग

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम के महापौर संजू देवी राजपूत के वार्ड राताखार में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं, नाली का निर्माण नहीं होने और सड़क की चौड़ाई कम किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर के आवास के सामने पहुंचे और सड़क पर झाड़ू लगाकर निर्माण कार्यों के प्रति नाराजगी जताई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि राताखार में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही सीसी रोड का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। उनके मुताबिक, सड़क बनने के एक महीने के भीतर ही गिट्टियां बाहर निकलने लगी हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची बनाई जा रही है, जिससे गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों के पालन पर संदेह पैदा हो रहा है।

ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को काम देने का आरोप

मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने ऐसे ठेकेदार को राताखार में निर्माण कार्य सौंपा है, जिसे ब्लैकलिस्टेड बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ठेकेदार की स्थिति ऐसी है, तो उसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कैसे सौंपा गया? कांग्रेस ने इस मामले में ठेकेदार की पात्रता, कार्यादेश और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

नाली के बिना सड़क, चौड़ाई भी कम करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ आवश्यक नाली का काम नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई भी कम किए जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि सड़क और नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या न हो और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नगर निगम से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क की गुणवत्ता, निर्माण की वास्तविक लागत, निर्धारित चौड़ाई और नाली निर्माण की स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Read more :- श्री अग्रसेन जयंती: वैभव से आगे सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल,कोरबा में 5150वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री अग्रसेन जयंती: वैभव से आगे सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल,कोरबा में 5150वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री अग्रसेन जयंती: वैभव से आगे सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल,कोरबा में 5150वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -