पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली

Must Read

पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली

नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोरबा में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश बाजार बंद थे। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक को सूचित किया।

शटर खोलने पर पता चला कि दुकान के भीतर आग तेजी से फैल चुकी थी और सामान जल रहा था। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से यह बगल की दुकानों तक नहीं फैल पाई, जिससे पावर हाउस रोड पर एक बड़े हादसे को टाला जा सका,

 

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -