RTI कार्यकर्ता मनीष राठौर ने कार वापस किया, राम प्रकाश जायसवाल के नाम पर कार खरीद कर नहीं पटा रहा था किस्त

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: प्रार्थी राम प्रकाश जायसवाल निवासी एमपी नगर कोरबा के द्वारा आज पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में शिकायत दर्ज कराया गया कि आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर वर्ष 2018 में राम प्रकाश जायसवाल के नाम पर जीप कम्पास वाहन फाइनेंस कराया था । जिसका डाउन पेमेंट 6 लाख रुपए मनीष राठौर के द्वारा किया था , शेष रकम बाद में देने का वायदा कर आगे का क़िस्त राम प्रकाश जायसवाल को पटाने के लिए कहा था ,मनीष राठौर बातों में आकर रामप्रसाद जायसवाल के द्वारा आगे का क़िस्त पटाया जा रहा था , लगभग 3 साल व्यतीत हो जाने व क़िस्त का रकम 4 लाख से ऊपर हो जाने पर प्रार्थी द्वारा मनीष राठौर से रकम मांगने पर मनीष राठौर टालमटोल करता था । किंतु लगातार मनीष राठौर के द्वारा किस्त का रकम नही देने पर प्रार्थी ने क़िस्त पटाना बंद कर दिया तब फाइनैंस कंपनी वाले प्रार्थी को परेशान करने लगे ,इस बात की जानकारी मनीष राठौर को देने पर भी क़िस्त का रकम नही दे रहा था साथ ही फोन उठाना बंद कर दिया एवम गाड़ी वापस करने से मना कर दिया । तब प्रार्थी राम प्रसाद जायसवाल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में प्रार्थी के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया । शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर मनीष राठौर द्वारा प्रार्थी राम प्रकाश जायसवाल को कार वापस कर दिया गया है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली

पावर हाउस रोड स्थित 'पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर' में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -