होटल-रेस्टोरेंट रात 12 बजे तक खुल सकेंगे, लायब्रेरी भी एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगी, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जारी किये संशोधित आदेश

Must Read

तेजी से घटते कोविड प्रकरणों को देखते हुए आमजनों की सहूलियत के लिए कोरबा नगर निगम क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी, फूडकोर्ट जैसी खाने-पीने की चीजों की दुकानें और प्रतिष्ठान अब रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकते हैं। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों से फूड डिलेवरी भी रात्रि 12 बजे तक हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोविड संक्रमण की दर धीमी पड़ने पर इस संबंध में जरूरी संशोधित आदेश जारी कर दिया है। जिले में अब पुस्तकालय भी अपनी कुल क्षमता से एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी प्रतिष्ठानों और पुस्तकालयों में आने-जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,880SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में...

Korba breaking - घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए...

More Articles Like This

- Advertisement -