नाबालिग से लिया जा रहा था ईटा भट्टा में काम,दुर्घटना होने पर प्रबंधन ने इलाज करवाने में की आनाकानी

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा जिले में श्रम विभाग की निष्क्रियता का फायदा जिले में चल रहे विभिन्न फैक्ट्रियों एवं प्लांटों में में देखने को मिल रहा है, कम आयु के युवाओं से जोखिम भरे काम कराए जा रहे हैं अगर इन नाबालिगों के साथ कार्य क्षेत्र में कोई दुर्घटना हो जाती है तो संबंधित फर्म अपना पल्ला झाड़ते हुए इन उचित इलाज कराने भी नहीं रुचि नहीं दिखाते, ऐसा ही एक मामला कोरबा में सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत कोहड़िया के ईंट भट्टा में पाया गया जहां काम करने के दौरान एक 17 वर्षीय मजदूर गंभीर रुप से झुलस गया । उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के बजाए झोपड़ी में रखा गया । मामले की जानकारी परिजनों तो होने के पश्चात उन्होंने वार्ड पार्षद प्रदीप राय को पूरी घटना से अवगत कराया जिससे उनकी सक्रियता और पुलिस की दखल के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मजदूर करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा का निवासी है।

वह फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट ईंटभट्टा में काम करता था। बताया गया कि काम के दौरान गरम चूना गिर जाने के कारण किशोर झुलस गया। प्रबंधन के द्वारा डाॅक्टर के बजाए झोलाछाप चिकित्सक से उसका उपचार कराया जा रहा था। स्थानीय मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक को उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,880SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में...

Korba breaking - घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए...

More Articles Like This

- Advertisement -