*मानिकपुर पुलिस व विशेष टीम द्वारा सट्टा खिलाने वालों पर की गई कार्यवाही*

Must Read

नमस्ते कोरबाकोतवाली थाना अंतर्गत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सट्टा-पट्टी के साथ 2 सटोरियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मो. असलम पिता इंदु 28 वर्ष मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार के पठान मोहल्ला में सट्टा-पट्टी लिखकर रुपये पैसे का दांव लगा रहा है। सूचना पर मानिकपुर चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। श्री मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मो. असलम के कब्जे से एक सफेद लाइनदार पेपर में लिखा सट्टा-पट्टी, एक नीला रंग का पेन व नगदी रकम 8000 रुपए नगदी जप्त किया गया।

एक अन्य मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार श्रीवास पिता स्व. तिलकराम श्रीवास 38 वर्ष निवासी मुड़ापार निषाद मोहल्ला पर कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, एक नीला रंग का पेन व नगदी रकम 12000 रूपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश बैस, राम पाण्डेय, राकेश सिंह, आरक्षक गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पाण्डेय, आलोक टोप्पो, गौरव चंद्रा की भूमिका रही।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सलोरा के पास रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,भीषण भिड़ंत में टायर फैक्ट्री के दो मजदूर गंभीर

 सलोरा के पास रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,भीषण भिड़ंत में टायर फैक्ट्री के दो...

More Articles Like This

- Advertisement -