*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में होगी डिजिटल सदस्यता*

Must Read

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली के निर्देश पर एवं छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्ग दर्शन में छत्तीसगढ़ में पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस तारतम्य में दिनांक 17.01.2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के के. राजु, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं अ.भा.कां. कमेटी के महा सचिव पी एल पुनिया द्वारा इस संबंध में वर्चुअल मिटिंग ली गई। जिसमें छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के आई.टी.  सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के साथ प्रदेश कार्य कारणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा सभी जिला अध्यक्षगण सम्मिलित हुए।वर्चुअल मिटिंग में प्राप्त निर्देशों के उपरांत आज दिनांक 18.01.2022 को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जोन अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में ली गई जिसमें डिजिटल सदस्यता अभियान को आगे बढाने पर जोर दिया गया। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर सपना चौहान, संतोष राठौर, सुधीर जैन, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार, रामायण दास महंत, वीरसाय धनवार, रतन सिंह यादव, कन्हैया राठौर, शैलेश सिंह सोमवंशी, बिसाहू दास, दुष्यंत शर्मा, पंचराम आदित्य, देवीदयाल सोनी, पीयुष पाण्डेय, अमित सिंह, क्षितिज कुमार गोस्वामी, रोहित सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, फैयाज अंसारी, मनोज कुमार,रूपसिंह, राजू बर्मन, पवन विश्वकर्मा, राकेश पंकज, आशीष गुप्ता, आरिफ खान, यशवंत चौहान उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के स्थानीय एवं अनुभवी ड्राइवरों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने हेतु पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने CMD SECL को लिखा पत्र

कोरबा के स्थानीय एवं अनुभवी ड्राइवरों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने हेतु पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने CMD SECL...

More Articles Like This

- Advertisement -