Sunday, February 22, 2026

*कोरबा दर्री डेम की सड़क निर्माण के लिए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र*

Must Read


नमस्ते कोरबा :-: नगर निगम के में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कोरबा दर्री डेम सड़क की दुर्दशा से अवगत कराते हुए कहा कि विगत 3 वर्षों से दर्री डेम की सड़क पूरी तरीके से टूट चुकी है कई बार जिला प्रशासन एवं नगर निगम को उक्त विषय में पत्राचार भी किया गया, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्षदों के साथ उक्त सड़क को बनवाने हेतु दर्री डेम के किनारे धरना प्रदर्शन भी किया गया, अधिकारियों के द्वारा बार-बार यही आश्वासन दिया गया कि अतिशीघ्र इसका निर्माण करा दिया जाएगा, किंतु अनेक बार पत्राचार करने के उपरांत भी आज तक इस पुल का निर्माण नहीं हो सका है, अधिकारियों ने यहां तक कहा कि इसका टेंडर हो चुका है जल्दी कार्य हो जाएगा, यह सुनते 3 वर्ष बीत चुके हैं । उक्त कार्य हेतु ना तो जिला प्रशासन, ना ही नगर निगम, ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग और ना तो एरिगेशन विभाग द्वारा रूचि ली जा रही है ।

उक्त सड़क पर कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं पूरे कोरबा जिले की सड़कें खराब है कोरबा टापू बन चुका है, परंतु दर्री डेम के ऊपर कि यह सड़क लगभग 1 किलोमीटर लंबाई की क्यों नहीं बनाई जा रही है समझ से परे है।

नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त सड़क को बनाने के लिए मेरे द्वारा एवं अन्य सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के द्वारा भी मांग की जा चुकी है धरना प्रदर्शन किया जा चुका है, थोड़ी सी बरसात होते ही उक्त सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है जो कि आज दिनांक को यही स्तिथी है, महोदय यह मेरा अंतिम पत्र हैं यदि जल्द ही उक्त रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो मैं नगर निगम के सभी 30 भाजपा पार्षदों के साथ आमरण अनशन में उक्त रोड पर बैठने के लिए बाधित होऊंगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -