Monday, February 23, 2026

*कोरबा में आधार कार्ड के बाद अब गार्डन के पास कचरे के ढेर में मिली नई किताबें, सभी सरकारी स्कूल की तीसरी से 5वीं तक की*

Must Read

नमस्ते कोरबा

दरअसल, शहर के खपराभट्टा इलाके में स्थित बिसाहू दास उद्यान के सामने बस्ती के पास किताबों से भरी बोरी पड़ी थी। गार्डन में खेल रहे बस्ती के बच्चों ने देखा तो उत्सुकतावश वहां पहुंच गए। बोरी में किताबें भरी देखी तो बच्चों ने उठा ली और उसे लेकर बस्ती में पहुंचे। आसपास के लोगों ने देखा तो बच्चों से जानकारी मिली। इसके बाद बोरी उठाकर लाए और मीडिया को इसकी सूचना दी।

बोरी में किताबें भरी देखी तो बच्चों ने उठा ली और उसे लेकर बस्ती में पहुंचे। प्राइवेट और सरकारी स्कूल में निशुल्क किताबें देने की है नीति छत्तीसगढ़ सरकार पिछले साल ही सरकारी और निजी स्कूलों के प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक की कक्षाओं के स्टूडेंट्स को निशुल्क पुस्तकें देने की नीति लाई है। इसे इस साल भी जारी रख गया है। शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ पुस्तकों का वितरण कर दिया जाता है। पाठ्य पुस्तक निगम ने इसके लिए डिपो की व्यवस्था की है। वहां से संकुल होकर पुस्तकें स्कूल में पहुंचती है। इसके बाद मांग के अनुरूप वितरण होता है।

अफसर बोले- असामाजिक तत्वों की करतूत, जांच कराएंगे जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। आप बता रहे हैं तो पता करवाते हैं। यह असामाजिक तत्वों की करतूत है। मामले की जांच कराएंगे। 6 महीने पहले नाले में बहती मिली थी स्कूल यूनिफॉर्म कोरबा में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून में सैकड़ों की संख्या में बिलकुल नए स्कूल यूनिफॉर्म नाले में पड़े मिले थे। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नकटीखार के पिकनिकस्थल नाले में करीब 500 की संख्या में नीले रंग के ट्यूनिक, पेंट और कमीज का गट्ठर पड़ा था। इन यूनिफॉर्म को प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बांटा जाना था

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि नमस्ते कोरबा :- ...

More Articles Like This

- Advertisement -