*कोरबा के एक निजी नर्सिंग होम पर लगा लाखों का जुर्माना*

Must Read

नमस्ते कोरबाकोरबा में एक अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई करते स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में स्मार्ट कार्ड का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल पर 2 लाख 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कोसाबाड़ी में संचालित अस्पताल गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा मरीजों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निःशुल्क उपचार करने की बात कह भर्ती किया जाता था बाद में उनसे कार्ड के अलावा नगद राशि भी ली जाती थी एक ऐसे ही शिकायत के बाद सीएमएचओ ने मामले की जांच कराई जिसके बाद आयुष्मान योजना के मरीज से एक लाख से अधिक राशि लेना पाया गया जिसके बाद अस्पताल में आयुष्मान योजना को तीन माह के लिए सस्पेंड करने के साथ 2 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों से किसी तरह की राशि लिए जाने का प्रावधान है बावजूद इसके अगर कोई अस्पताल कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन में शोकसभा के बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक निकलेगी रैली

 मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन  से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक...

More Articles Like This

- Advertisement -