अगर आप बेघर हैं और आपको मकान या जमीन की सख्त जरूरत है तो आप कोरबा नगर निगम क्षेत्र में आ जाइए और जहां खाली जमीन दिखे वहां कब्जा जमा लीजिए, हम यहां ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विगत कुछ दिनों में शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण की रफ्तार ने काफी जोर पकड़ रखा है एवं नगर निगम द्वारा नियुक्त अतिक्रमण प्रभारी एवं उनका स्टाफ गहरी नींद में सोया हुआ है नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर में प्रतिदिन भारी संख्या में खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा करने का खेल चल रहा है ऐसा नहीं है कि नगर निगम के अधिकारी इन सब बातों से अनजान है मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद एक दो जगह पर कार्यवाही कर इतिश्री कर लेते हैं,

अतिक्रमण का ताजा मामला मुड़ापार हेलीपैड के पीछे एसईसीएल द्वारा निर्मित ऑक्सीजन क्षेत्र का है जहां पर कुछ दिन पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल मुआयना करने के पश्चात बेजा कब्जा धारियों को 1 दिन की मोहलत दी गई थी लेकिन आज पर्यंत तक उनको नहीं हटाया गया बल्कि हेलीपैड से लगे हुए खाली मैदान पर भी बेजा कब्जा धारियों की नजर पड़ गई है एवं वहां पर पेड़ों पर रस्सी बांधकर अपनी अपनी जगह निर्धारित की जा रही है अब यह देखना होगा की खबर प्रकाशन के बाद नगर निगम का अतिक्रमण अमला क्या कार्यवाही करता है, हमने जब वार्ड पार्षद से इस संबंध में चर्चा तो उन्होंने नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार भी शिकायत करने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होना निगम की कार्यशैली पर संदेह पैदा करता है,









