Monday, March 2, 2026

नर्स अपहरण मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी डांगी पहुंचे कोरबा,पुलिस अधीक्षक सहित सभी उच्च अधिकारियों ने हरदी बाजार में डाला डेरा

Must Read

नमस्ते कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला नर्स को अपहरण के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है और जगह जगह नाकेबंदी कर सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। वही अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भोज राम पटेल घटना स्थल पहुंचकर उच्च अधिकारियों के साथ आरोपियों को पकड़ने की रणनीति अख्तियार कर आला अधिकारियों को निर्देशित किए है। वही बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी भी आधी रात को हरदीबाजार पहुंचकर पुलिस अधिकारियों साथ बैठक कर अपराधियों की धरपकड़ में जुट गए है।

बता दें कि हरदीबाजार क्षेत्र के भिलाई बाजार के पास से अस्पताल ड्यूटी जा रही नर्स का फिल्मी स्टाइल से अपहरण हुआ है। अपहरण के घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को पकड़ने जिले के सभी थाना चौकियों को अलर्ट करते जगह जगह चेक प्वाइंट लगाने थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है। कोयलांचल में हुए किडनैप की जानकारी के बाद बिलासपुर आईजी हरदी बाजार पहुंचकर पल पल जानकारी लेकर रणनीति तैयार कर अपहृत महिला की सकुशल बरामदगी और आरोपियों को पकड़ने जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर रहे पुलिस अफसरों को आरोपियों की तलाश के लिए सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए है। घटना के बाद बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी, पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , दर्री सीएसपी सहित कई थाना के प्रभारी मौके पर डटे है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी कोरबा। शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में...

More Articles Like This

- Advertisement -