*भिलाई बाजार में देर शाम हुआ नर्स का अपहरण,नर्स के अपहरण से मचा हड़कंप*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले के हरदीबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलाईबाजार में देर शाम लगभग 8.30 बजे हुए घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई है। सरेराह दो लोगों ने नर्स को खींचकर स्कार्पियो में बिठाया और भाग निकले। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भिलाईबाजार पीएचसी में कार्यरत नर्स (एएनएम) ओम साहू रात की शिफ्ट में स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रही थी। अस्पताल के मुख्य द्वार के अंदर स्कूटी को ले जाने के लिए सड़क से उतर रही थी कि इसी दौरान वहां तेज रफ्तार से सफेद रंग की एक स्कार्पियो पहुंची और स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। स्कूटी और नर्स के गिरते ही स्कार्पियो से दो लड़के निकले और बड़ी तेजी से नर्स को अपने कब्जे में लेकर स्कार्पियो में सवार होकर हरदीबाजार की ओर भाग निकले। घटनाक्रम से हड़बड़ाए अस्पताल स्टॉफ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस ने बताया कि उक्त स्कार्पियो की धर-पकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -