
नमस्ते कोरबा :-: शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में पथ संचलन निकाला। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कदमताल करते हुए संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

नगर में निकले पथ संचलन को देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। जिस भी मार्ग से संचलन निकला लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही भारत माता के जयकारे लगाकर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।










