Sunday, March 1, 2026

बड़ी संख्या में आधार कार्ड मिला कबाड़ी के पास पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की लापरवाही उजागर

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: केंद्र सरकार के द्वारा आधार कार्ड को जहां अनिवार्य किया जा रहा है हर छोटे-बड़े सरकारी कामों में आधार कार्ड जरूरी किया जा रहा है ,वही कोरबा में बड़ी संख्या में आधार कार्ड कबाड़ी के पास से रद्दी में बरामद हुआ, मामला मुख्य डाकघर का है बताया गया कि डाकघर से काफी मात्रा में कबाड़ राताखार के एक कबाड़ी को बेचा गया जिसमें रद्दी के साथ आधार कार्ड भी सम्मिलित थे,

नापतोल विभाग के अधिकारियों की सक्रियता की वजह से मामला उजागर हुआ ,नापतोल के अधिकारी कबाड़ी के यहां वजन वाला कांटा चेक कर रहे थे जहां उन्हें यह आधार कार्ड पड़े मिले जहां से नापतोल विभाग के अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड से संबंधित व्यक्तियों को फोन करके उन्हें सुपुर्द किया गया, डाकघर के कर्मचारियों की लापरवाही के बारे में जब हमने मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर पर चर्चा की तो उन्होंने विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार की एवं दोषी कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करने की बात कही,

नमस्ते कोरबा के लिए निखिल शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी नमस्ते कोरबा। एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल...

More Articles Like This

- Advertisement -