*मौसम साफ होने से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. यहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. शीतलहर चलने से सर्दी जुकाम के मरीजों में भी इजाफा होना शुरू हो गया है, रात में आमजन अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने का इंतजाम करते नजर आए छत्तीसगढ़ की बात करें तो पूरे छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बादल साफ होने के बाद से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर अमरकंटक में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। वहीं लोग ठंड से बचने कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं। प्रदेश के कवर्धा जिले के चिल्फीघाटी सहित वनांचल और पहाड़ी इलाकों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोग देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो अमरकंटक में न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की...

More Articles Like This

- Advertisement -