नमस्ते कोरबा ब्रेकिंग :-: कोरबा जिला कलेक्टोरेट परिसर में अधिवक्ताओं ने घेराव कर दिया है। नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण कलेक्टोरेट पहुंचे और परिसर में बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। उन्होंने कलेक्टोरेट की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि जिला दंडाधिकारी न्यायालय में एक प्रकरण की पैरवी करने गए अधिवक्ता आरएन राठौर के साथ जिला दंडाधिकारी के द्वारा रिकार्ड को लेकर जिन शब्दों का उपयोग किया गया उसे अभद्र कहा जा रहा है। दोपहर करीब 3-4 बजे के मध्य हुए इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन राठौर ने अन्य अधिवक्ताओं को दी और देखते ही देखते आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया किन्तु बात नहीं बनी। अधिवक्ता संघ इस पूरे घटनाक्रम के लिए अधिवक्ता आरएन राठौर से माफी मांगने पर अड़ा हुआ है।
अधिवक्ताओं के द्वारा अपनी मांगे पूरी ना होने तक कलेक्टर परिसर ना छोड़ने का ऐलान किया गया और लगातार नारेबाजी शुरू की गई, आखिरकार जिला कलेक्टर के द्वारा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी बातों में कम्युनकेशन गैप का हवाला देते हुए खेद प्रकट करते हुए मामले का पटाक्षेप किया गया, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी बताया गया कि जिला कलेक्टर के द्वारा अपनी बातों को खेत प्रकट किया गया है जिससे कि अब किसी प्रकार का मामला नहीं रह गया,









