“खाकी के रंग स्कूल के संग”अभियान के तहत पुलिस पहुँची NCDC स्कूल में

Must Read

नमस्ते कोरबा- दिनांक 15/12/2021 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में ‘’खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला NCDC में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय NCDC पहुंचकर छात्र छात्राओं को कानून,सायबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध,महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध,छेडछाड व पुलिस से संबंधित जानकारियां देते हुये जीवन में अनुशासन बनाये रखने व असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा नशीली चीजों का सेवन न करने की समझाईश दी गई।

इस दौरान विशेष रूप से स.उ. नि नीलम केरकेट्टा द्वारा महिला अपराधों की जानकारी दी गयी तथा महिला आरक्षक रेहाना द्वारा बालिकाओ को आत्म रक्षा की विशेष रूप से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान शाला की प्राचार्या श्रीमती चंदना पॉल, तथा अन्य शिक्षक गण, आरक्षक राकेश जांगड़े, आरक्षक आलोक टोप्पो आफ उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग, आरोपी को फांसी देने उठी आवाज

कोरबा प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग, आरोपी को फांसी देने उठी...

More Articles Like This

- Advertisement -