
नमस्ते कोरबा :-: नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व सभापति राम नारायण सोनी का 14 दिसंबर 2021 को 50 वां जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जोर शोर से मनाया गया, कार्यक्रम की कड़ी में सबसे पहले काशीनगर बुधवारी में उनके सक्रिय कार्यकर्ता शत्रुघ्न राठौर अपने परिवार एवं अपने मित्रों के मित्रों के साथ शाम 4:30 बजे उनका जन्मदिन हर्षोल्लास से केक कटवा कर मनाया ,इसके बाद खरमोरा निवासी अंबिका सोनी के एवं पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में ठाकुर करण सिंह, दिलीप शर्मा तत्पश्चात पौड़ी बाहर में ठाकुर मनोज सिंह के द्वारा संचालित चाय कैफे का उद्घाटन राम नारायण सोनी का जन्मदिन मनाते हुए संपन्न किया गया,उसके बाद कोसाबाड़ी मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश सेन ने अपने साथियों के साथ कोसा बाड़ी फुटकर व्यापारियों के सहयोग से रामनारायण सोनी का पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन मनाया, रामनारायण सोनी के जन्मदिन मनाने की कड़ी में वार्ड नंबर 28 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर मैं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला संगठन विद्युत कामगार कल्याण समिति एवं वार्ड पार्षद के सहयोग से कोरोना कॉल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी एवं सफाई कर्मियों को रामनरायण सोनी एवं वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा के के हाथों सम्मानित किया गया, तत्पश्चात केक काटकर एवं भोग वितरण कर कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य रुप भाजपा अजाक अध्यक्ष सरजू अजय, महामंत्री बबलू डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुकृता कुर्रे, रमा, पुष्पा चौहान, अधिवक्ता शिव नारायण सोनी निखिल शर्मा जिला विद्युत कामगार समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे व सचिव अजय शर्मा इंद्रजीत लहरें मंडल अध्यक्ष प्रदीप लहरें जांजगीर जिला से रामेश्वर कश्यप की उपस्थिति में कार्यक्रम संचालित किया गया, जन्मदिन के कार्यक्रम में शहर के उभरते गायकों ने भी अपना हुनर बिखेरा जिसमें करमजीत भारद्वाज, अजीत सेन गुप्ता कुमारी रूबी सोमेश थापा हीरा ध्रुव सेन अजय शर्मा ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई









