नमस्ते कोरबा। देर रात तक बड़ी दुर्घटना टल गई एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गयी जिसके चालक ने समय रहते गाड़ी से भाग कर जान बचाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना अंतर्गत गोमाता चौक के पास अचानक चलती माजदा (407 वाहन) में आग लग गयी जिसके बाद मौके रहते गाड़ी चालक ने वाहन से भाग कर अपनी जान बचाई।
आपको बता दे कि यह गाड़ी शराब की खाली बोतलों को लेकर बुधवारी से कोटा जा रही थी। जिसमे अचानक आग लग गयी थी फिलहाल आग पर दमकल कर्मियों द्वारा काबू पा लिया गया है।









