युवा जागृति संगठन के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 34 लाल घाट के नागरिकों को जागरूक किया गया

Must Read

युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष श्री विकास डालमिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के प्रभारी एवं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र राय एवं सह प्रभारी एवं संगठन महामंत्री बुद्धेश्वर चौहान के नेतृत्व में एवं वार्ड क्रमांक 34 की जोन प्रभारी सुकांति वैष्णव के सहयोग से लालघाट जोन के लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा गया एवं उन्हें जागरूक किया गया। तथा यह बताया गया कि नशे की लत किस प्रकार से आज हमारे समाज में फैल चुकी है और उसे जड़ से खत्म करने हेतु क्या-क्या करना होगा।

किस प्रकार से लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं और अपने लोगों को खोते चले जा रहे हैं एवं समाज किस प्रकार से इस नशे से श्रापित हो चुका है एवं इससे छुटकारा पाने हेतु उपाय की राह में युवा जागृति संगठन एक अभियान पूरे क्षेत्र में चला रही है जिसे धीरे धीरे उग्र किया जाएगा ऐसा लोगों को बताया गया एवं लोगों ने भी पूर्ण विश्वास के साथ संगठन को समर्थन देने हेतु एवं उससे जुड़ने हेतु आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित युवा जागृति संगठन के महामंत्री एवं नशा मुक्ति अभियान के सह प्रभारी बुद्धेश्वर चौहान जी जोन प्रभारी सुकांति वैष्णव जी एवं जोन के समस्त सदस्य एवं बस्ती वासी उपस्थित रहे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नशे में दरिंदगी: पत्नी का सिर काटकर बोरी में भर घूमता रहा पति, गांव में सनसनी

नशे में दरिंदगी: पत्नी का सिर काटकर बोरी में भर घूमता रहा पति, गांव में सनसनी नमस्ते कोरबा :- कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -