*देर रात कुसमुंडा में चली गोली एक युवक घायल, किया गया अस्पताल में भर्ती*

Must Read

नमस्ते कोरबाकुसमुंडा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायर करने की खबर आ रही है। क्षेत्र में बेलगाम हो चुकी पुलिसिंग की सुस्ती के कारण युवक पर जानलेवा हमला करने में अपराधी सफल हो गए है। इस घटना में युवक के पैर में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नया बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार चौधरी अपने साथी दुजराम साहू के साथ किसी काम से बाइक पर कोरबा गया था। कुसमुंडा में रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवको ने सुमित पर फायरिंग की जिसमें उसके पैर में एक गोली लगी है। घायल होने के बाद वह भी मौके से किसी तरह अपनी जान बचा के भागा और एक बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर अस्पताल तक पहुचा है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है

फिलहाल कुछ भी क्लियर नही.टीआई

कुसमुंडा थाना टीआई लीलाधर राठौर ने कहा कि सुमित के पैर पर चोट लगी है या गोली फिलहाल कुछ भी क्लियर नही हुआ है रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ बता पाऊंगा वही आरोपियों की पहचान के सवाल पर भी टीआई ने कुछ ज्यादा स्पष्ट जवाब नही दिया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निहारिका के प्रतिष्ठित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल (नंदू) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 निहारिका के प्रतिष्ठित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल (नंदू) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर नमस्ते कोरबा : निहारिका क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -